Wednesday, 2 August 2023

जीवन है कब रुकता है

जीवन है चलता जाता है
कब रुकता है कब थमता है
मृत्यु की आहट का सुनता है
 नित निरंतर नूतन बुनता है
समय के कंधों पर हो सवार
उस युग से इस युग के पार
होते जीवन पर वार ही वार
फिर भी पाया है जीवन सत्कार
जीवन है चलता जाता है..........(1)
कहीं क्रंदन है कहीं चित्कार
नवरस की जिसमें बहती धार
मनुज गुणों का संगम है यह
जिसमें बस्ते अनाचार अत्याचार
जीवन है चलता जाता है..........(2)
कहीं महलों की चहल पहल भी
खामोशियों की शांत देहल भी
यही अंत है यही  पहल भी
यही झोपड़ी यही महल भी
देख रहा है इसे संसार
जीवन है चलता जाता है......... (3)
कोई काव्य के रस में इसे ढूंढ रहा है
कोई इसे ढूंढ रहा है खजुराहो में
कोई अंतरिक्ष में भटक रहा है इसे पाने को
कोई तक्षण तत्पर है एक पल में मिटाने को
जीवन है चलता जाता है......... (4)
विचारों की जब चलती है आंधी
याद आते नानक मोहम्मद गांधी
जीवन का उपदेश सुनाते
कितने मनीषी जीवन भर जीवन की गाथा गाते
जीवन है चलता जाता है...... (5)
कभी हर्ष कभी कष्ट में नैनो से आंसू बहते हैं
क्या वह सुख दुख का संगम है जिसको जीवन कहते हैं
जीवन है चलता जाता है...... (6)
समय भी जिसके पीछे -पीछे
चुपके-चुपके धीमे-धीमे चल रहा है
वसुंधरा भी जिसे पाल रही है 
गा रही है मधुर ममता स्नेहिल लोरी
जीवन है चलता जाता है........ (7)







Tuesday, 4 April 2023

विश्व गुरु भारत

विश्व धरा पर सबसे सुंदर सबसे प्यारा जो देश है वह भारत है, भारत का कोई भी धर्म कोई वर्ण कोई भी भाषा तथा संस्कृति विदेशी नहीं है, विश्व का आध्यात्मिक गुरु भारत हैlमात्र अज्ञानी व्यक्ति की संप्रदायिक हो सकता है,सभी धर्मों को भारत की धरा पल्लवित तथा पोषित करती हैl

Tuesday, 7 March 2023

ये पल प्यासे

ये पल प्यासे ही रह जाते
 अगर तुम मिल नहीं पाते
ना अपने होते जीवन में
 हम जी भी नही पाते ।
कोई अफसाना ना बनता
 कोई बेगाना नहीं होता
मोहब्बत की बातें नहीं होती
कोई दीवाना नहीं बनता
दिल की घड़कन है कौन
हम कह नहीं पाते...............1
वफा की बात ना होती
जफा भी साथ ना होती
सपने भी अपने नहीं होते
चाँदनी ये रात नही होती
आश्मा में ये चाँद तारें
ना  यू जगमगाते...............2