Wednesday, 24 April 2019

मै भी टूट कर करु उसको प्यार

[Style: Soulful, Romantic, Bollywood Ballad, Male Vocals, Acoustic Guitar, Soft Tabla, High Emotional Intensity]

​[Intro]

(Instrumental Flute Solo)

​[Verse]

वो सांसों में रहे बसा मेरी

वो ज़िन्दगी बन जाए मेरी

उसे कैसे मैं ये चाह कहूँ

हर पल उसके संग रहूँ

​क्या यही चाहत है यार

क्या यही है जिसे कहते हैं प्यार

कोई हमें बताए तो

कोई हमें भी चाहे तो

​[Chorus] 

मैं टूट कर करूँ उसको प्यार

मैं टूट कर करूँ उसको प्यार

मैं टूट कर करूँ उसको प्यार

​[Verse]

हर रंग जिसके रंग रंगा

जिससे ना कोई लगे सगा

हर सपना लगे चाहत में जगा

तन्हाइयाँ हों एक सजा

​क्या वही मन का मीत है

क्या यही सच, यही प्रीत है

कोई ये राज खोल दे

मेरे कानों में ही बोल दे

लगे वो मधुर सी एक झंकार

​[Chorus]

मैं टूट कर करूँ उसको प्यार

मैं टूट कर करूँ उसको प्यार


​[Bridge]

वो कमल सी पंखुरियां हिलें तो

दिल की बात मैं भी कहूँ

पल-पल का दर्द बयाँ करूँ

वो ख्वाबों में ही सही मिलें तो

​पर होंठ कुछ कह पाएँगे

या यूँ सिले ही रह जाएँगे

चंद पल और गर वो दे उधार

​[Verse]

जैसे सागर से लहरें मिलें

जैसे भौरों से कोई कली मिले

मेरा मन भी वैसे ही बावरा

बस उसके ही रास्तों पे चले

​वो धूप सी चमकती रहे

मेरे आँगन में महकती रहे

बस इतना सा ही है इंतज़ार

​[Outro]

खुद को खोकर उसे पा लूँ मैं

अपनी रूह में उसे सजा लूँ मैं

वो दरिया है, मैं प्यास पुरानी हूँ

उसकी लहरों में खुद को बसा लूँ मैं

​नहीं डर मुझको है ज़माने का

नहीं मानता रस्मों की दीवार

​[Final Chorus]

टूट कर करूँ उसको प्यार

मैं टूट कर करूँ उसको प्यार

मैं टूट कर करूँ उसको प्यार

[End]


Tuesday, 16 April 2019

ऐ आश्मा नाज न कर

ऐ आश्मा नाज ना कर अपनी बुलन्दियो पे
तेरे उस पार अपनी दुनिया बसा के जाऊगा|

मै नही जानता जमी पे कभी चल भी पाऊगा,
इतना हौसला है मुझमे तुझे झुकाके जाऊगा|

ऐ आश्मा नाज ना कर अपनी बुलन्दियो पे.........

मेरे रास्ते में होगी हंसी सितारो की महफिले,
अपनी दुनिया उनसे भी आगे लेकर जाऊगा|

ऐ आश्मा नाज ना कर अपनी बुलन्दियो पे.........

जागती आखों मे ख्याब सजाके बैठा हुँ,
मै नमाजी नही खुदा को भुलाके जाऊगा|

ऐ आश्मा नाज ना कर अपनी बुलन्दियो पे.........

मेरी रुह का वो मुकाम 'प्रभात' कहा पर होगा

हो सका तो ये हकीकत बताके जाऊगा

ऐ आश्मा नाज ना कर अपनी बुलन्दियो पे.........

Tuesday, 9 April 2019

देवालय


हृदय को देवालय बनाइये

नये स्वप्न संसार को दिखाइये

आइए, आइए, आइए...

गीत 'मानव भक्ति' के गाइये

हृदय को देवालय बनाइये


ध्येय जो भी जीवन में हो मिला

रह न जाए मन में कोई गिला

फूल बनकर यदि न उपवन में खिला

तो जीवन ये कैसा, बताइये?

कर्म से ही कीर्ति को पाइये

जीवन को फूलों सा सजाइये

प्रकृति का दुल्हन सा श्रृंगार कर

पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं से प्यार कर

छोड़ नफरत, सृजन का विचार कर

जीवन को 'बसंत' सा सजाइये

इस बगिया को पसीने से महकाइये


हृदय को देवालय बनाइये

नये स्वप्न संसार को दिखाइये


न भटकें हम अन्धकार में

न उलझें व्यर्थ के विकार में

रत रहें बस मानव के सत्कार में

नये पदचिह्न अब बनाइये

कोई मनुज उपेक्षित न खड़ा

विश्व धरा पर उपकार हो बड़ा

भंवर में जो भूख के है पड़ा

उन्नति का तट उन्हें दिखाइये


हृदय को देवालय बनाइये...

हृदय को देवालय बनाइये...

​[Verse 5 - Duet]

धर्म, वर्ण, नस्लों में जो भेद है

दुर्ग अब भी ऐसा जो अभेद है

नर नहीं नारायण, यही खेद है

वेद अब 'नर-ऋचाओं' का बनाइये


तर्क पर ही रचा विधान हो

एक विधि हो, उसका ही सम्मान हो

समभाव भी विद्यमान हो

समानता से समाज को सजाइये

हृदय को देवालय बनाइये...


Sunday, 7 April 2019

विदाई

विदाई के पल भी क्या खुब होते है|
कुछ तो खुब हसते है कुछ खुब रोते है|

जो विदा होते है नये सपने संजोते है|
जो करते विदाई है कोई अपना सा खोते है||
खोने-पाने की रीत ये सदियो से चलती आई है|
बडी कडवी बडी मीठी सी होती ये विदाई है||

कडवा उन्ही को मिलता है जो करते विदाई है|
विदा होने वालो के हिस्से मे सिर्फ होती मठाई है

लव्जो की ये मिठाई ही मुबारकबाद मेरी है
मिले आपको चमन अमन चैन खुशहाली|
अपने रब से यही दुआ है मेरी
यही मुराद मेरी है