Friday, 1 May 2026

मन की प्यास बुझा दे नजरों का कहना मान ले

मन की प्यास बुझा दे नजरों का कहना मान ले 
अपनी गले से  लगा ले मेरा ही रहना बन के  
छोटी सी तमन्ना क्या पूरी नहीं होगी
दिलों के बीच की दूरी क्या कम नहीं होगी
सुन ले सजना इस दिल की पुकार सुन ले सजना 

यह सावन कहता है ओ सजना 
बिन तेरे है मुश्किल अब दुनिया में जीना
तू ही तो अब हर पल मेरे सपनों में रहने लगा 
दिल चोरी-चोरी चुपके चुपके तुझे चाहने लगा
दिल की आरजू तुझे पाने की क्या पूरी नही होगी 
सुन ले सजना इस दिल की पुकार सुन ले सजना 

सुन ले आखरी फैसला जो मेरे दिल ने लिया 
बिन तेरे अब तक ये दिल बहुत जी लिया 
अब नहीं और जीना इसको गवारा 
तेरे बिन अब नहीं इसका गुजारा 
 इस दिल की  अधूरी चाहते क्या पूरी नहीं होगी
सुन ले सजना इस दिल की पुकार सुन ले सजना 


No comments:

Post a Comment