[SPOKEN WORD]
[VERSE
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
अपने अस्तित्व के लिए
प्रतिबन्ध रहित स्वतंत्रता और विश्व विनाश व् हिंसा का ये साधक।
चौपाए सदर्श मनुज नगरो में उत्पात मचाता जा रहा है।
नव भौतिकता व् अनुदार दर्शन की ये सन्तति
धन की अभिलाषा से प्रेरित।
निरीह मनुज समुदाय को हिंसक पशु बन चबाता जा रहा है।
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
[VERSE
मात्र मूक दर्शक
सभ्य विश्व का अग्रणी नेतत्व।
स्वहित प्रेरणा से अभिभूत।
अपने उद्देश्यों को दृष्टि में रख ,इस नव वाद की परिभाषा बताता जा रहा है।
इस मदमस्त हाथीके पैर में ।जंजीर बाँधने को आतुर विश्व नेतत्व
भेष आखेटक का धर ।
विश्वरुपीजंगल में भटकता जा रहा है।
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
[VERSE 3]
निसन्देह रक्त रक्त है।
विश्व धरा भी एक है।
विश्व के एक भाग में
रक्त रंजित भूमि देख
सभ्य विश्व क्रोधित हो।
आखेटक बन गया है।
इस नरभक्षी दानव का ।
अन्यत्र विश्व में जब ये।
भक्षण करता है मानव का ।सभ्य विश्व मूक है शांत है।
जैसे जलीय सम्राट प्रशांत है।
जिसकी शांति भी भंग होती है
इन्ही आखेटको की हुंकारों से ।
जब ये हुंकार इस दानव के कानो में पड़ती हे उसे अपनी मृत्य का आभास होता है। अपने छद्मरूप में अदृश्य हो वो स्वयं
आखेटक बन जाता है।
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
[Verse 4]
अपने अहंकार से भर्मित हो।अभिदान दे रहे है प्राणों का।
दंभ में चूर हो मिथ्या ही।
दुरूपयोग कर रहे है अपने वाणो का ।
नरभक्षी दानव उन्ही के साधन्य में,
उनका ही रक्त चूस ,शक्ति वर्धन करता जा रहा है
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
[Verse 5]
संचितशक्ति का पुनः चमत्कार निकट भविष्य में ।
आतुरता समाये अपने में ।
वह प्रतीक्षारत है,आखेटको के खेमो में ।
वो हिंसक छद्मरूप परिवर्तित कर।
अपना विश्व भूमि पर ,
मुखोटा दिखाता जा रहा है।
रक्तपान ही उसका नित्य भोजन है।
उसके लिए क्या सौ योजन है।
अपने एक एक कदम से सौ सौ योजन नापता जा रहा है।
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
कालचक्र भ्रम में फसें आखेटक।उस नरभक्षी दानव को ।अभयदान दे रहे है प्राणों का ।
नेपर्थ्य मेंसाधन्य उपलब्ध करा ।
रक्षक सभ्य विश्वऔर मानव का ।परोक्ष ही संरक्षण कर रहा है।उस रक्त पिपासु दानव का ।
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
भ्रम जाल की काली माया कब तक।
विश्व को भ्रमित करती रहेगी।
विश्व स्वय आतुर होगा ।बध करने को इस दानव का ।
समय चक्र घूमता चहु दिशा।
नवजागृति का प्रकाश लिए ।
उद्घोष कर रहा है।
मै प्रस्तुत हूँ।
साहस और उत्साह करो।
विश्व शांति व् मानव रक्षार्थ।
नरभक्षी इस दानव का
अन्त सुनिशिचित है।
बस एक बार करना होगा।
अभिनंदन मानव और मानवता का।
[QUTRO]
आतंक आतंक चारों ओर एक ही शोर।
पिंघले शीशे की भाँति कानो में समाता जा रहा है।ह्रदय में करुणा वेदना भरता जा रहा है।
Suno AI या अन्य म्यूजिक टूल्स के लिए यहाँ कुछ संक्षिप्त (Concise) और प्रभावी प्रॉम्पट्स दिए गए हैं:
Option 1: (Cinematic & Dramatic - फिल्म जैसा और भावुक)
Epic Dark Orchestral, Intense High Pitch Vocals, Cinematic Hindi Drama, Emotional, Storytelling.
Option 2: (Aggressive & Rock - गुस्से और जोश के लिए)
Symphonic Rock, Indian Fusion, Aggressive, Powerful Male Vocals, Dark Atmosphere.
Option 3: (Classical Fusion - गंभीर और गहरा)
Indian Classical Fusion, Sad, Heavy Drums, Orchestral Build-up, High Register Vocals.
इनमें से आप वह चुनें जो आपके गाने के "Mood" (गुस्सा, दुःख या जोश) के सबसे करीब हो। क्या आप गाने के लिए Style Tags (जैसे [Verse], [Chorus]) का भी संक्षिप्त रूप चाहते हैं?
Suno AI या अन्य म्यूजिक टूल्स के लिए यहाँ कुछ संक्षिप्त (Concise) और प्रभावी प्रॉम्पट्स दिए गए हैं:
Option 1: (Cinematic & Dramatic - फिल्म जैसा और भावुक)
Epic Dark Orchestral, Intense High Pitch Vocals, Cinematic Hindi Drama, Emotional, Storytelling.
Option 2: (Aggressive & Rock - गुस्से और जोश के लिए)
Symphonic Rock, Indian Fusion, Aggressive, Powerful Male Vocals, Dark Atmosphere.
Option 3: (Classical Fusion - गंभीर और गहरा)
Indian Classical Fusion, Sad, Heavy Drums, Orchestral Build-up, High Register Vocals.
#HindiKavita #HindiPoetry #Kavita #PoetryLover #HindiSahitya #KaviSammelan #NewPoem #Sahitya #EmotionalPoetry
No comments:
Post a Comment