लाशो का करता है ये तो धन्धा बडा
रुक गयी जिन्दगी ये तो गन्दा बडा
भूख लाचारी में हर बन्दा है खडा
फर्ज इंसानियत का जो निभाते रहे
उनकी आँखो से आँसू हम बहाते रहे
वो कहाँ पर खडे और हम कहाँ पर खडे
वो बचाने पर है अडे और हम मिटाने पर अडे
बचाता है जो या जो मिटाता है
बोलो इनमें है कौन गन्दा बडा
कोरोना कोरोना ये तो अन्धा बडा::::::::::१
वेखौफ आँधी है ये वरवादी भरी
मिटाने को जिन्दगी ये तो जिद्द पे अडी
खौफ किसी को कहाँ किसको किसकी पडी
अपनो को देने मौत भीड सडको पे है खडी
घर में रहते तो होता नुकसान मन्दा बडा
कोरोना कोरोना ये तो अन्धा बडा
लाशो का करता है ये तो धन्धा बडा::::::::::२
ईमान इन्सानियत पे लाये तो जरा
कमवख्त कोरोना को मिलकर हराये तो जरा
एहसान इन्सानो पे कीजिए तो जरा
जहाँ है रहे वहाँ तो होगा चन्दा बडा
सौदागर मौत का है ये तो गन्दा
लाशो का करता है ये तो धन्धा बडा
कोरोना कोरोना ये तो अन्धा बडा::::::::३
No comments:
Post a Comment