Tuesday, 5 May 2026

दिल में तेरी यादों का बसेरा

मेरे दिन  रैना यूं ही बीते 
प्यार में दिल तेरे रहना चाहे 
हो गया ऐसा ये जादू कैसे 
कुछ भी हम तुझे कह ना पाए 
दिल में तेरी यादों का बसेरा 
इस कदर हो गया तू मेरा 
हौसला अब बढ़ने लगा मेरा 
मन चाहे पकड़ लूं दामन तेरा 

कह दू तुझसे मुझे प्यार हुआ जाए
हो गया ऐसा ये जादू कैसे 

कुछ भी हम तुझे कह ना पाए 
तू मेरे सपनों में आके 
रोज ही दिल में झांके 
मिलेगा क्या तुझको बता के
खुश तो हुआ मुझको सता के
सनम ये दर्द दिल में बढ़ता जाए

हो गया ऐसा ये जादू कैसे 
कुछ भी हम तुझे कह ना पाए 

तेरी बाहों में अगर हम होते 
इस तरह बिखर ना गए होते 
तू दूर चला न गया होता 
अब पीछे ना रह गये होते
फासला बढ़ता ही चला जाए 
मेरे दिल में रैना यूं ही बीते 
प्यार में दिल तेरे रहना चाहे

तेरे सिवा नहीं कोई मेरा
 छूट गया साथ अगर तेरा
 लगेगा इस दुनिया में मन कैसे 
तू ही तो सब कुछ है मेरा 
दिल अपना दर्द न कह पाए

मेरे दिन में रैना यूं ही बीते 
प्यार में दिल तेरे रहना चाहे 
हो गया ऐसा ये जादू कैसे 
कुछ भी हम तुझे कह ना पाए

No comments:

Post a Comment