Sunday, 3 May 2026

चोरी चोरी मैं कर लूंगी चोरी,मैं दिल तेरा*****

[मुखड़ा]

चोरी चोरी मैं कर लूंगी चोरी,

मैं दिल तेरा

तू लाख छुपा, तू लाख बचा,

बच ना पाएगा

ये दिल तेरा

करले कोशिश

दिल बचाने की

मुझे आजमाने की,

आज से अभी से

यह दिल हो जाएगा मेरा

​[अंतरा - 1]

मेरी नज़रों का जादू जब चलेगा,

 तू अपना होश भी  गवाऐगा

हवाओं में घुलेगी मेरी खुशबू,

हर धड़कन में  मेरा नाम  बस जाएगा

 मैं मान लूंगी जो भी तू कहेगा 

पर दिल तेरा मेरा होके ही रहेगा

 ये बाज़ी तो मैं ही जीतूँगी।

किस्मत आजमाले,दांव लगा ले

तेरी सारी गोटिया मैं पीटूंगी

 पासे का खेल है शतरंज नहीं ह

 जीतेगा वही जिसे पासे फेकना आएगाआज से अभी सेयह दिल हो जाएगा मेरा।

[Hook/repeat] 

दिल बचाने की

मुझे आजमाने की,

आज से अभी से

यह दिल हो जाएगा 

​[अंतरा - 2]

कोई पहरा ना काम आएगा,

तू जहाँ भी जाएगा, मुझे ही पाएगा।

खामोशी में भी  यहां रंग लाऐगी

मेरी अदाएं तुझे सब सिखाऐगी

मेरा हुस्न तूझे  दीवाना बनाएगा

 सारी बातें समझ में तेरी आएगी

मेरी चाहत का  तुझ पर नशा छाऐगा

 हंसने हंसाने की बात करेगा 

मुस्कुराने की बात करेगा

पास आने की बात करेगा

करीब आना  तू खुद चाहेगा

आज से अभी से

यह दिल हो जाएगा मेरा।

[final hook/repeaT]

दिल बचाने की

मुझे आजमाने की,

आज से अभी से

यह दिल हो जाएगा 

No comments:

Post a Comment