सांसों की डोरी से बंधा है
प्यार का मेरे ये रिश्ता
टूटेगी सांसे टूट जाएगा
प्यार का हर एक सपना
ये जग है वीराना
यहां कब तक बसेरा है अपना
सब कुछ लगता है जैसे
जगती आंखों का सपना
मोम के पुतले हैं हम सब
एक दिन सबको पिघलना है
जब तक चल रही है धड़कन
तब तक संग संग चलना है
ये जग है वीराना
यहां कब तक बसेरा है अपना
सब कुछ लगता है जैसे
जगती आंखों का सपना
जीवन का पतझड़ जब आता है
वीराना उपवन होते हैं
कल क्या होगी से ये खबर
बस एक रात की हम सोते हैं
जब नहीं होता जगना जब नहीं होता चलना
ये जग है वीराना
यहां कब तक बसेरा है अपना
सब कुछ लगता है जैसे
जगती आंखों का सपना
आंधियां चलती है जाने कितने पेड़ गिराती हैं
जो सामने आ जाए सब कुछ उड़ा ले जाती है
ऐसा ही यह जीवन है
आज मिले कल बिछड़ना
ये जग है वीराना
यहां कब तक बसेरा है अपना
सब कुछ लगता है जैसे
जगती आंखों का सपना
No comments:
Post a Comment