यह हुस्न की गलियां है
यहां अधखिली कलिया है
तू यहां जो आया है
क्या नजराना लाया है
या कोई आशिक छलिया है
ये हुस्न की गलियां है
यहां होता है सौदा मोहब्बत का
लुट जाता है दिल जवानी में
यहां सोच समझ कर आना
लग जाती है यहां आग पानी में
यह हुस्न की गलियां है
यहां अधखिली कलिया है
तू यहां जो आया है
क्या नजराना लाया है
या कोई आशिक छलिया है
दुनिया के ठुकराए सभी
आते हैं इन गलियों में
ढूंढते हैं प्यार हो यहां
चहकती महकती कलियों में
खो जाते हैं आकर सभी
यहां की रंग रंगलियों में
वह भी छला जाता यहां
जो समझता है वो छलिया है
यह हुस्न की गलियां है
यहां अधखिली कलिया है
तू यहां जो आया है
क्या नजराना लाया है
या कोई आशिक छलिया है
मेहमान बनके आता है
मेजबान बनना चाहता है
चांद सितारों की इस दुनिया में
वो अनजान बन जाता है
भूल जाता है यहां
बीते सभी फसानों को
अपना बना लेता है यहां
वो भी किसी अनजाने को
यहां अलग बसी एक दुनिया है
यह हुस्न की गलियां है
यहां अधखिली कलिया है
तू यहां जो आया है
क्या नजराना लाया है
या कोई आशिक छलिया है
कोई दीवाना यहां मायूस नहीं होता
तन्हाई का यहां कोई कोना नहीं होता
यह प्यार की दुनिया है यहां सोना नहीं होता
कोई दिल किसी का खिलौना नहीं होता
यह हुस्न की गलियां है
यहां अधखिली कलिया है
तू यहां जो आया है
क्या नजराना लाया है
या कोई आशिक छलिया है
No comments:
Post a Comment