Saturday, 24 January 2026

मां का आंचल

बचपन की मुझे याद दिलाता है मां का आंचल,
अपनी ममता का एहसास कराता मां का आंचल।

घनी धूप में खेल कर जब मैं आता था,
पवन के झोके बन जाता था माॅंं का आंचल।

मेरी उद्दडणता पर जब पढ़ते थे डंडे मझको,
बनकर ढाल बचाता था मुझे माॅंं का आंचल।

जब रातों में नींद नहीं आती थी मुझको,
मधुर मधुर लोरी सुनाता था माॅंं का आंचल।

जब भी बोला माॅं कोई चीज खरीद के लानी है,
पैसों की खनक सुनाता था तब माॅंं का आंचल।

उस आंचल की घनी छांव मैं ढूढ रहा हूॅं,
लुप्त हुआ नहीं दिखता मुझको माॅंं का आंचल।

No comments:

Post a Comment