Saturday, 24 January 2026

दिल दिया उसको उसने दिलदार कहा

दिल दिया उसको उसने दिलदार कहां, 
हमने नजरे जो झुकाई  उसने प्यार कहा।
कदम हर कदम वह मेरे साथ चला,
राह में देखी उसने बहारे,
उन बहारों को मेरा यार कहा।
किसी आरजू की आहट से दिल में हुई,
उसने उसको अपना इंतजार कहा।
मिली दो राहे तब भी वो साथ रहा,
अपने मिलने को उसने इत्तेफाक कहां।
एक तड़प मोहब्बत की दिल में होने लगी, 
उसने प्यार से दीवाना मुझे यार कहा। 
चाहते बढ़ती गई और हमें पता भी न चला,
दिल ने मुझसे कहा उसके आने से इंतजार भला। 
फलक पर जगमाये सितारे और रात ढली,
बड़े बबस थे क्यों हमने उससे प्यार किया।


No comments:

Post a Comment