Tuesday, 2 June 2026

मैं रानी हूं गुलाबों की मैं मलका शबाबों की

मैं हर दिल में रहती हूं शहजादी हूं ख्वाबों की
एक बार मुझे तू देख जरा,पलकों में तेरी बस जाऊंगी 
तू बन जा मेरा शहजादा मैं तेरी मल्लिका बन जाऊंगी 

मेरे दिल की महफिल में आके देख 
यहां तू ही तू, बस तू ही है 
अपने दिल में जरा झांक के देख 
वहा मैं ही मैं, और मैं ही हूं 
हर तरफ दिखता है जलवा मेरा 
तू देखेगा जिस और बस में ही मैं और मैं ही हूं 
मैं बन के तस्वीरमोहब्बत की 
तेरी आंखों में बस जाऊंगी 

मैं रानी हूं गुलाबों की मैं मलका शबाबों की 
मैं हर दिल में रहती हूं शहजादी हूं ख्वाबों की
एक बार मुझे तू देख जरा,पलकों में तेरी बस जाऊंगी 
तू बन जा मेरा शहजादा मैं तेरी मल्लिका बन जाऊंगी 

तुझसे मिलकर लगता है मैं जन्मों से तुझको जानती हूं 
तू अपना ना समझ मुझको 
मैं तुझको अपना मानती हूं 
तेरे पहलू में ही दम निकले यह हसरत है मेरे दिल की 
तू दे दे सहारा बाहो का 
मैं हंसते हंसते तूझ पर मर जाऊंगी 

मैं रानी हूं गुलाबों की मैं मलका शबाबों की 
मैं हर दिल में रहती हूं शहजादी हूं ख्वाबों की
एक बार मुझे तू देख जरा,पलकों में तेरी बस जाऊंगी 
तू बन जा मेरा शहजादा मैं तेरी मल्लिका बन जाऊंगी 

No comments:

Post a Comment