कैसा है जादू मेरे हुस्न का
मैं तुझको दिखा दूंगी
नया नया तू आशिक
पुराना बना दूंगी
तू रोज मेरी गली में आएगा
दीवाना बना दूंगी
तूने ना देखा मोहब्बत का नशा
अपनी मोहब्बत का आदी बना दूंगी
हर एक अदा से करूंगी मोहब्बत
मोहब्बत का तुझको शराबी बना दूंगी
जलने को मचलेगा शमा पर तू
वो परवाना बना दूंगी
कैसा है जादू मेरे हुस्न का
मैं तुझको दिखा दूंगी
नया नया तू आशिक
पुराना बना दूंगी
तू रोज मेरी गली में आएगा
दीवाना बना दूंगी
लाखों के दिल लिए है मैंने
अपना दिल किसी को दिया नहीं
मिलना तो चाहते हैं सभी मुझसे
मौका मिलने किसी को दिया नहीं
तेरा भी ऐसा अफसाना बना दूंगी
कैसा है जादू मेरे हुस्न का
मैं तुझको दिखा दूंगी
नया नया तू आशिक
पुराना बना दूंगी
तू रोज मेरी गली में आएगा
दीवाना बना दूंगी
No comments:
Post a Comment