जलाता है क्यों तू अपनी जवानी,
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
दो दिन बचपन रहता, चार दिन जवानी
सभी की हैं बलमा यही एक कहानी
जला मत जवानी तू डाल ले पानी
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
महंगा नहीं सौदा राजा प्यार का कर ले
बना ले महबूबा मुझ पर एतबार तू कर ले
बाहों में लेकर बलमा प्यार मुझे कर ले
बाली उमरिया है मेरी कमसिन जवानी
जलाता है क्यों तू अपनी जवानी,
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
जला मत जवानी तू डाल ले पानी
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
झांक कर देख ले दिल में तुझको बसाया है
सावन का पहला झोका साजन अभी आया है
दिल को समझाऊं कैसे जो तुझ पर आया है
मिला के तुझसे दूर अखियां मैंने चैन भी गवाया है
बना ले तू मुझको बलमा अपनी दीवानी
दिल तुझे दे दूंगी दे दे प्यार की निशानी
जलाता है क्यों तू अपनी जवानी,
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
जला मत जवानी तू डाल ले पानी
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
अंग अंग से देख ले बलमा बरसती है मस्ती
हर कोई पाना चाहे सबकी आंखें तरसती
जो भी मुझे देखता उसकी सांसे अटकती
जाने क्यों तुझे देख कर आंखें मटकती
अदाए है कातिल मेरी कातिल जवानी
जलाता है क्यों तू अपनी जवानी,
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
जला मत जवानी तू डाल ले पानी
सावन में जुल्फों से बरसता है पानी
No comments:
Post a Comment