आंखों में मेरी है तेरा ही सपना ओ मेरे सजना
तेरे लिए ही अब मुझे है सजना ओ मेरे सजना
दुल्हनियां अपनी बना ले सैयां एक रात की,
लाल चुनरिया पहना दे सैयां अपने नाम की।
आंखों में जैसे कजरा सजाया मैंने,
इन आंखों में वैसे ही तुझे बसा लूंगी
बनके रहना मेरे दिल में सपना सजना
तेरे लिए ही मुझे सजना संवरना
दिल में मुझको अपने रख लेना सजना
आंखों में मेरी है तेरा ही सपना ओ मेरे सजना
तेरे लिए ही अब मुझे है सजना ओ मेरे सजना
दुल्हनियां अपनी बना ले सैयां एक रात की,
लाल चुनरिया पहना दे सैयां अपने नाम की।
मर नहीं पाऊंगी मैं जी नहीं पाऊंगी
हो गया मुश्किल सजना अब मेरा जीना
दिल में तुझे बसा लिया है सैया मैंने
अपना तुझे बना लिया है सैया मैंने
मेहंदी अपने हाथों में रचाली
सैया तेरे नाम की
दुल्हनियां अपनी बना ले सैयां एक रात की,
लाल चुनरिया पहना दे सैयां अपने नाम की।
No comments:
Post a Comment