Wednesday, 17 June 2026

देख मेरे सैया मुझे भोली ना समझना

देख मेरे सैया मुझे भोली ना समझना 
अनपढ़ गांव की गोरी ना समझना
कच्चे धागों से बनी मेरी चोली ना समझना 
अपनी बाहों को मेरी डोली ना समझना 
दिल तुझे दिया है खिलौना ना समझना 

तू तो अनाड़ी सैया मुझे क्या सिखाएगा 
मेरी अदाओं से खिंचा चला आएगा 
करते हैं प्यार कैसे तुझे मैं सिखाऊंगी 
दिल तुझे दिया है कमजोरी ना समझना

देख मेरे सैया मुझे भोली ना समझना 
अनपढ़ गांव की गोरी ना समझना
कच्चे धागों से बनी मेरी चोली ना समझना 
अपनी बाहों को मेरी डोली ना समझना  



पहले तू मुझको सपने दिखाएगा 
फिर तू मुझको बाहों में उठाएगा 
याद तेरी आएगी तू इतना सताएगा 
फिर तू अपने मतलब की बात बताएगा 
मुझे तू प्यार की रंगोली ना समझना 


देख मेरे सैया मुझे भोली ना समझना 
अनपढ़ गांव की गोरी ना समझना
कच्चे धागों से बनी मेरी चोली ना समझना 
अपनी बाहों को मेरी डोली ना समझना 

तू तो सजना बस मेरा प्यार ही चाहता है
एक बार कह दे मुझे भी तू चाहता है 
इतना तो मेरी भी समझ में आता है 
प्यार में सुख चैन सब लुट जाता है 
प्यार मैंकरती हूं कमजोरी ना समझना

देख मेरे सैया मुझे भोली ना समझना 
अनपढ़ गांव की गोरी ना समझना
कच्चे धागों से बनी मेरी चोली ना समझना 
अपनी बाहों को मेरी डोली ना समझना 



No comments:

Post a Comment