Saturday, 13 June 2026

तेरा यह दर्द जीने का सहारा बना

तेरा यह दर्द जीने का सहारा बना
तू ना सही तेरा दर्द तो हमारा बना

जीने वाले तो उल्फत में जिया करते हैं
जीने वाले तो उल्फत में जिया करते हैं
खुश नसीब हैं जो नफरत का सहारा मिला

तेरा यह दर्द जीने का सहारा बना
तू ना सही तेरा दर्द तो हमारा बना

खत्म तो एक दिन यह सिलसिला होना ही था 
खत्म तो एक दिन यह सिलसिला होना ही था 
चार दिन ही सही तेरा प्यार हमारा बना 

तेरा यह दर्द जीने का सहारा बना
तू ना सही तेरा दर्द तो हमारा बना

वक्त के पहलू में बैठे हुए ये सोचते हैं 
वक्त के पहलू में बैठे हुए ये सोचते हैं 
क्यों नहीं अब तक नसीब हमारा बना

तेरा यह दर्द जीने का सहारा बना
तू ना सही तेरा दर्द तो हमारा बना

अब अदावत है खुद हमसे हमारी ही
अब अदावत है खुद हमसे हमारी ही
दर्द इतना है तू उम्र भर को ना हमारा  बना

तेरा यह दर्द जीने का सहारा बना
तू ना सही तेरा दर्द तो हमारा बना

तन्हा जिंदगी का सफर 'प्रभात' आसान तो नहीं 
तन्हा जिंदगी का सफर 'प्रभात' आसान तो नहीं 
बुरा है ये दौर वक्त भी ना हमारा बना

तेरा यह दर्द जीने का सहारा बना
तू ना सही तेरा दर्द तो हमारा बना


No comments:

Post a Comment