Sunday, 7 June 2026

लगा है यहाँ दिलवालों का मेला,

लगा है यहाँ दिलवालों का मेला,
लगता है डर हो जाए ना झमेला
मैं हूँ यहाँ बिल्कुल अकेली।
संगी ना साथी ना कोई सहेली
ढूंढती हूं मैं इस मेले में
कोई दिलवाला तन्हा अकेला।
​दिल की बाज़ी जो मुझसे खेले
मुझको दिल देकर दिल मेरा ले ले

लगा है यहाँ दिलवालों का मेला,
लगता है डर हो जाए ना झमेला
ढूंढती हूं मैं इस मेले में
कोई दिलवाला तन्हा अकेला


प्यार केवल सौदा नही
दिल दे दो दिल ले लो 
ये तो है दिल वालों का खेल
देनी पड़ती है जान भी
मेरे सारे गम खुशी खुशी ले लो
​दिल की बाज़ी जो मुझसे खेले
मुझको दिल देकर दिल मेरा ले लो


लगा है यहाँ दिलवालों का मेला,
लगता है डर हो जाए ना झमेला
ढूंढती हूं मैं इस मेले में
कोई दिलवाला तन्हा अकेला

शमा बुलाती है सुन लो परवानो
जलने की हसरत हो तो आओ दीवानो
सीने से अपनी मुझको लगा लो 
दूर रहकर मुझे खुद को बचा लो 
मर्जी तुम्हारी है आरजू तुम्हारी है
हसरत तुम्हारी है तमन्ना तुम्हारी है 
हिम्मत हो तो अपनी जिंदगी से खेलो 
दिल की बाज़ी जो मुझसे खेले
मुझको दिल देकर दिल मेरा ले लो

लगा है यहाँ दिलवालों का मेला,
लगता है डर हो जाए ना झमेला
ढूंढती हूं मैं इस मेले में
कोई दिलवाला तन्हा अकेला



 


No comments:

Post a Comment