Monday, 2 March 2026

सनम तू जीना सिखा दे

तेरे वादों की ये शाम है

तू मेरी खुशी का पैगाम है

आ तू अपना वादा निभा ले

मुझे अपना तू सनम बना ले

बहकने लगी हैं मेरी निगाहें

तुझको पुकारे आजा मेरी बाहें

सितारे भी तेरी महफिल में आए हैं

मस्त चांदनी की छाई फिजाएं हैं

सनम तू मुझसे नजरें मिला ले

तेरे वादों की ये शाम है

तू मेरी खुशी का पैगाम है

आ तू अपना वादा निभा ले

मुझे अपना तू सनम बना ले.......

इतनी छोटी सी ख्वाहिश है मेरी

मोहब्बत में चाहत की आजमाइश है तेरी

होंठ मेरे प्यासे हैं जाम पीने कोकुछ पल ही होते हैं सांसें चार जीने कोमुझको सनम तू जीना सिखा दे

तेरे वादों की ये शाम है

तू मेरी खुशी का पैगाम है

आ तू अपना वादा निभा ले

मुझे अपना तू सनम बना ले.....

तेरे नाम लिख दी ये शाम सुहानी

बना ले आज कोई प्यार की कहानी

गीत कोई ये दिल मोहब्बत का गाए

झूमें बहारें अपना संगीत सुनाएं

इन तन्हाइयों में मोहब्बत की महफिल सजा ले

तेरे वादों की ये शाम है

तू मेरी खुशी का पैगाम है

आ तू अपना वादा निभा ले

मुझे अपना तू सनम बना ले..........

No comments:

Post a Comment