मेरी चाहतों को कोई नाम दे दो
इन धड़कनों को कोई पैगाम देदो मैं दीवाना हूं तुम्हारा मुझे आवाज दे दो
पगला कहो या सनम मुझको कह दो.....
बन जाओ महबूब मेरे साथआओ
मेरी बहार बनके चमनमेरा सजाओ
मेरे साथ मेरे हमसफर बनकर
नगमा वफा का सनम संग मेरे गाओ
बन जाओ महबूब मेरे साथआओ
मेरी बहार बनके चमनमेरा सजाओ
मेरे साथ मेरे हमसफर बनकर
नगमा वफा का सनम संग मेरे गाओ
मोहब्बत को मेरी नशीला जाम दे दो
मेरी चाहतों को कोई नाम दे दो
इन धड़कनों को कोई पैगाम देदो मैं.
दिल ने तुम्हें चाहा मैंने अपना बनाया
तुम बन गई हो सनम अब मेरा साया
तड़पती मोहब्बत का अरमान तुम हो
कसम से सनम अब मेरी जान तुम हो
दिल ने तुम्हें चाहा मैंने अपना बनाया
तुम बन गई हो सनम अब मेरा साया
तड़पती मोहब्बत का अरमान तुम हो
कसम से सनम अब मेरीजान तुम हो
अभी तक क्यो मुझसे अनजान तुम हो
मेरे सनम मुझे मोहब्बत का इनाम दे दो
मेरी चाहतों को कोई नाम दे दो
इन धड़कनों को कोई पैगाम देदो मैं
तुम्हें ढूंढती हर पल मेरी निगाहें
पाने को तुमको तरसती है बाहें
तुमको सनम हम क्यों ना चाहे
यह दिल भरता है ठंडी ठंडी आहे
तुम्हें ढूंढती हर पल मेरी निगाहें
पाने को तुमको तरसती है बाहें
तुमको सनम हम क्यों ना चाहे
यह दिल भरता है ठंडी ठंडी आहे
दिल ने बनाया प्यार का अफसाना
तुम बस इसे अपनी आवाज दे दो.....
मेरी चाहतों को कोई नाम दे दो
इन धड़कनों को कोई पैगाम देदो मैं
No comments:
Post a Comment