Wednesday, 4 March 2026

ये दिल दीवाना हो गया,

​हो गया ये सनम, ये दिल दीवाना हो गया,
तूने ऐसा जादू कर दिया, मेरा जीना मुश्किल हो गया।
नज़रों का जादू, तेरे होठों का जादू,
तेरी जुल्फों का जादू, तेरे गालों का जादू,
मेरा जीना मुश्किल हो गया, मेरा जीना मुश्किल हो गया।
तूने जो आग लगाई है, वो बेकाबू हो गई ।
मेरे दिल से मेरी लड़ाई हो गई 
दिल पराया हो गया दिल दीवाना बन बैठा 
मेरी सांसे भी अब पराई हो गई 
यह दिल मेरा बड़ा जिद्दी हो गया 
​हो गया ये सनम, ये दिल दीवाना हो गया,
तूने ऐसा जादू कर दिया, मेरा जीना मुश्किल हो गया।

मैं खो जाता हूं तेरी बातों में
सपने देखता हूं तेरे इन रातों में
फिर मेरी शादी कब होगी 
तू संग संग होती बेगानी बरातों में 
कोई बेगाना अब्दुल्ला  हो गया 
​हो गया ये सनम, ये दिल दीवाना हो गया,
तूने ऐसा जादू कर दिया, मेरा जीना मुश्किल हो गया।

चल साथ में मेरे मंदिर में जाएं 
पुजारी से कहके शादी रचाएं 
ना कोईबाराती ना कोई बाजा 
हनीमून पर दोनों 
 कश्मीर  जाएं 
जागती आंखों के सपनों में कोई खो गया 

​हो गया ये सनम, ये दिल दीवाना हो गया,
तूने ऐसा जादू कर दिया, मेरा जीना मुश्किल हो गया।






No comments:

Post a Comment