Monday, 2 March 2026

मासूम बड़े होते है ये पत्थरके दिलवाले

मासूम बड़े होते है ये पत्थरके दिलवाले
बड़े मुश्किल से मिलते हैं  अब इनके चाहने वाले 
सनम कहते भी हैं और नजर कातिल की
 रखते हैं
नया एक कत्ल करने को यह रोज आईने में सवरते हैं 
एक तलवार ही तो है 
उनकी आंखों के डोरे काले
मासूम बड़े होते है ये पत्थरके दिलवाले
बड़े मुश्किल से मिलते हैं  अब इनके चाहने वाले ..
वफा के नाम से चिढते हैं 
बेवफाई खूब करते हैं 
मासूम दिल वालों से दुश्मनी है इनकी 
बुराई उनकी यह बहुत खूब करते हैं 
यह सितमगर है ऐसे 
पानी में आग लगाने वाले
मासूम बड़े होते है ये पत्थर के दिलवाले
बड़े मुश्किल से मिलते हैं  अब इनके चाहने वाले 
बड़ी मुश्किल से मिलते हैं 
इन्हें अब चाहने वाले 
यही तो वह लैला है जिसने
दीवाना मजनू को बनाया था 
मजनू इनके चक्कर में
पत्थर भी खाया था
कहां बचते हैं इनके जाल से 
जो है इनके चाहने वाले 
मासूम बड़े होते है ये पत्थरके दिलवाले
बड़े मुश्किल से मिलते हैं  अब इनके चाहने वाले 

No comments:

Post a Comment