मेरे दिल की धड़कनों को तुम सुनो
कह रही हैं सनम, प्यार करते हैं तुमसे हम
अफ़साने कह रहे हैं ये नज़ारे
तुमको कर रहे हैं कुछ इशारे
हवाएं गा रही हैं तराने
बन गए हैं हम सनम तुम्हारे दीवाने इन फिजाओं में बसी है खशबू कोई
बेखुदी ही इस दिल पर छाई है
आज ये बिखरी चांदनी शरमाई है
दूर बजती कहीं शहनाई है
छेड़ रखी किसी ने कोई रुबाई है
यह दिल भी प्यार का गीत गा रहा है
मेरे दिल ने मुझसे की बेवफाई है
पुकार तुमको रहा बार-बार
हो रहा है बड़ा बेकरार
मेरे दिल की धड़कनों को तुम सुनो
ज़िंदगी है सनम, प्यार जो तुमको करते हैं
तू तन्हाइयों में सताने लगा है
सनम तू अब याद आने लगा है
मुझे इश्क का नशा सा हो गया है
तेरीआखों में दिल मेरा खो गया है
आहे है दिल अब ये भरने लगा है
मुझे अपना सा जहां लगने लगा है
सनम हो गई है तुमको मुझसे मोहब्बत
इन वादियों में इकरार आज हम करते हैं मेरे दिल की धड़कनों को तुम सुनो
कह रही हैं सनम, प्यार करते हैं तुमसे हम मेरे दिल की धड़कनों को तुम सुनो
हमने तुमको अपना कह दिया
दिल हमने सनम तुमको दे दिया
तुम तो कब से मेरे दिल में बस गए हो
आंखों ने इस इशारों में ही कह दिया
अब साथ-साथ ही जीना मरना है
यह वादा सनम अब हम तुमसे करते हैं
मेरे दिल की धड़कनों को तुम सुनो
ज़िंदगी है सनम, प्यार जो तुमको करते हैं
तुझे प्यार हम मेरे सनम करते हैं
यह दिल ये जान तुम्हारी है
इकरार सनम हम करते हैं
मेरे दिल की धड़कनों को तुम सुनो
मेरे दिल की धड़कनों को तुम सुनो
No comments:
Post a Comment