यह खेल मोहब्बत का है,
तू तो अनाड़ी है! बलमा
डरना सीख ले, बढ़ना सीख ले,
आगे बढ़कर हाथ पकड़ना सीख ले
वरना मोहब्बत में हार जाएगा
तेरी जवानी बेकार जाएगी
पीछे रह जाएगा ज़िंदगी में।
तू अनाड़ी है इस खेल में! बलमा
दिल लेना-देना, प्यार करना,
प्यार में जीना और मरना...
यह वादों का खेल है बलमा
बस इरादों का खेल है
मोहब्बत हमारे लिए
एक खेल है बलमा
नजरे मिलाना दिल धड़काना
खामोशरहकर सब कुछ कह जाना
यह भी मोहब्बत का खेल है बलमा
नजरे चुराना दिलतड़पाना
खुद हंसकर सनमको रुलाना
यह भी मोहब्बत का खेल हैबलमा
यह खेल मोहब्बत का है,
तू तो अनाड़ी है! बलमा
डरना सीख ले, बढ़ना सीख ले,
आगे बढ़कर हाथ पकड़ना सीख ले
वरना मोहब्बत में हार जाएगा
तेरी जवानी बेकार जाएगी
करते हैं क्यों मोहब्बत सभी
इसमें भी एक राज है बलमा
सूरत ना अच्छी सीरत ना देखी
हर दिल का अपनाअंदाज है
जो दिल फंसा मोहब्बत में
उसे खुली जेल है बलमा
यह खेल मोहब्बत का है,
तू तो अनाड़ी है! बलमा
डरना सीख ले, बढ़ना सीख ले,
आगे बढ़कर हाथ पकड़ना सीख ले
वरना मोहब्बत में हार जाएगा
तेरी जवानी बेकार जाएगी
मोहब्बत में सभी हारते हैं
कोई आज तक जीता नहीं बलमा
इसका नशा होता है कैसा
वो क्या जाने जो
मोहब्बत में जीता नहीं बलमा
ये दो जिंदा दिलों का मेल है
यह खेल मोहब्बत का है,
तू तो अनाड़ी है! बलमा
डरना सीख ले, बढ़ना सीख ले,
आगे बढ़कर हाथ पकड़ना सीख ले
वरना मोहब्बत में हार जाएगा
तेरी जवानी बेकार जाएगी
No comments:
Post a Comment