तेरे मिलने के बाद
दिल के जज्बात ने
अंगड़ाई ली है
किस्मत भी बनके आई है
दिल ने धड़कने की वजह ढूंढ ली है
तेरे मिलने के बाद
मेरा नसीब था कि तुझसे मिला,
तेरा हुआ
पहली बार किसी का अपना
बनने की घड़ी आई है
तेरे मिलने के बाद
यादों ने मेरा पीछा छोड़दिया
वादों का जिक्र हमने करना छोड़ दिया
हमने प्यार में हद से गुजरने की कसम खाई है
तेरे मिलने के बाद
तेरे मिलने के बाद
दिल के जज्बात ने
अंगड़ाई ली है
किस्मत भी बनके आई है
दिल ने धड़कने की वजह ढूंढ ली है
तेरे मिलने के बाद
रास्ते खुद बे खुद मंजिल हो गए
जो मिले सफर में अपने हो गए
बिछड़ने का सिलसिला खत्म हुआ
शहनाई की घड़ी आई है
तेरे मिलने के बाद
जिंदगी खूबसूरत लगने लगी
तन्हाई भी महफिल सी लगने लगी
कलिया फूल बनके महकने लगी
जिंदगी एक नई करवट लेने लगी
तेरे मिलने के बाद
तेरे मिलने के बाद
दिल के जज्बात ने
अंगड़ाई ली है
किस्मत भी बनके आई है
दिल ने धड़कने की वजह ढूंढ ली है
तेरे मिलने के बाद
No comments:
Post a Comment