मुझसे नजरे मिला के
नजरे चुराना मुश्किल है
मेरी अदाए इतनी कातिल है
तेरा दिल बचना मुश्किल है
हुस्न का जाल है
कोशिश करके देख ले
तेरा बच के निकलना मुश्किल है
इस महफिल में हर तरफ
मेरा ही जलवा छाया है
बच ना सका मेरी कातिल नजरों से
जो महफ़िल में आया है
धोखा है छलावा है
लगता है जैसे बिखर गई
इस में महफिल की रंगीनिया
सपनों की हसीन है ये दुनिया
इस सपने से बाहर निकलना मुश्किल है
मुझसे नजरे मिला के
नजर चुराना मुश्किल है
मेरी अदाए इतनी कातिल है
तेरा दिल बचना मुश्किल है
हुस्न का जाल है
कोशिश करके देख ले
तेरा बच के निकलना मुश्किल है
नशा, मेरी अदाओं का नशा,
इतना नशीला है
ये समा इतना रंगीला है
इस पर कयामत है
हुस्न मेरा चमकीला है
मेरे हुस्न की चमक में जो खो गया
वो बस मेरा हो गया
मेरे अदाओं का नशा जब छाएगा
बहकने लगेंगे तेरे कदम
तेरा संभलना मुश्किल है
मुझसे नजरे मिला के
नजर चुराना मुश्किल है
मेरी अदाए इतनी कातिल है
तेरा दिल बचना मुश्किल है
हुस्न का जाल है
कोशिश करके देख ले
तेरा बच के निकलना मुश्किल है
No comments:
Post a Comment