Thursday, 21 May 2026

पायलिया शोर मचाए

पायलिया शोर मचाए 
सजन की याद दिलाऐ 
सजनवा काहे ना आए 
लगत है मोहे दियो भुलाए 
पायलिया शोर मचाए 

सजन परदेस में जाके 
हिय में क्यों ना झांके 
जहां वो मुझे बैठा के 
कहत रहा अपना बना के 
प्रीत तेरे संग निभाऐ

पायलिया शोर मचाए 
सजन की याद दिलाऐ 
सजनवा काहे ना आए 
लगत है मोहे दियो भुलाए 
पायलिया शोर मचाए 

मोरी अखियां तरस गयी
बिन देख अपने साजन को 
अब कुछ ना दिल को भाए 
बेदर्दी हो गया बलमा 
मो पे पर तरस ना खाए 

पायलिया शोर मचाए 
सजन की याद दिलाऐ 
सजनवा काहे ना आए 
लगत है मोहे दियो बुलाए 
पायलिया शोर मचाए 

सावन के रंग सभी 
मोहे लगने लगे बेरंग 
अच्छे नाहि सजन के ढंग 
करें कोई छल हमारे संग 
कहीं कोई और ना ली फसाए 
सजनवा काहे ना आए

पायलिया शोर मचाए 
सजन की याद दिलाऐ 
सजनवा काहे ना आए 
लगत है मोहे दियो बुलाए 
पायलिया शोर मचाए 

रोज सखिया हमका छेड़ें 
कहत रही सजनवा लायेगा पेड़े
बात कर हमसे खाना 
अकेले गटक ना जाना 
सजनवा तोरा आज ही आए 
हम भी संग उसके सावन मनाए

पायलिया शोर मचाए 
सजन की याद दिलाऐ 
सजनवा काहे ना आए 
लगत है मोहे दियो बुलाए 
पायलिया शोर मचाए 





No comments:

Post a Comment