Thursday, 14 May 2026

मेरी जवानी के सौ नखरे

मेरी जवानी के सौ नखरे 
तुझे क्यों अखरे
मेरे कदमों में आशिकों के दिल बिखरे 
तुझे क्यों अखरे
राज की बात  तुझे बताऊं
दिल मेरा है मैं जिसको चाहूं 
जिससे चाहूं मैं बतियाऊ 
सब की बाहों में मैं इतराऊ 
बोल बलमा सच्ची बात 
तुझे क्यों अखरे


मेरी जवानी के सौ नखरे 
तुझे क्यों अखरे
मेरे कदमों में आशिकों के दिल बिखरे 
तुझे क्यों अखरे

हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ा है 
बाहें पकड़े मेरा रास्ता रोके 
मैंने दिए तुझे लाखों मौके 
तूने दिया बेदर्दी धोखा 
अब मिला है मुझको मौका
तुझे क्यों अखरे

मेरी जवानी के सौ नखरे 
तुझे क्यों अखरे
मेरे कदमों में आशिकों के दिल बिखरे 
तुझे क्यों अखरे


तुझ से अब भी प्यार है मुझको 
अपना बना ले अभी भी मुझको 
बाद में बलमा पछताएगा 
ले जाएगा जब कोई मुझको 
मुझको जरूरत बलमा तेरी 
तू नहीं करता कदर भी मेरी 
जोड़ लूगी किसी और से नाता 
तुझे क्यों अखरे

मेरी जवानी के सौ नखरे 
तुझे क्यों अखरे
मेरे कदमों में आशिकों के दिल बिखरे 
तुझे क्यों अखरे

No comments:

Post a Comment