Sunday, 10 May 2026

मेरी चाहत को इक नाम मिला है तेरी नजरों का मुझे पैगाम मिला है

मेरी चाहत को इक नाम मिला है 
तेरी नजरों का मुझे पैगाम मिला है 
तूने दिल मेरे नाम कर दिया 
मेरे जीने के लिए एक सिला मिला है


 दिल की धड़कनों ने तेरा नाम लेना सीख लिया 
हमने मोहब्बत का एक नया अंदाज सीख लिया 
इश्क का एक तूफान दिल में उठने लगा है 
हमने तेरा नाम मोहब्बत से लेना सीख लिया 
मेरी मोहब्बत का एक नया चमन खिला है

मेरी चाहत को इक नाम मिला है 
तेरी नजरों का मुझे पैगाम मिला है 
तूने दिल मेरे नाम कर दिया 
मेरे जीने के लिए एक सिला मिला है

अगर तू हमारा ना हुआ
जिंदगी बन जाएगी धुआ
तूने जो प्यार से अपना बना लिया 
जन्नत मिल जाएगी हमें यहां 
मेरी मोहब्बत में वफाओं का रंग  घुला है

मेरी चाहत को इक नाम मिला है 
तेरी नजरों का मुझे पैगाम मिला है 
तूने दिल मेरे नाम कर दिया 
मेरे जीने के लिए एक सिला मिला है


मेरा यह दिल तुझको अपना समझने लगा 
दिल को सनम तू  अपना सा लगने लगा
सपनों का नई दुनिया बरसाने ये दिल लगा 
तुझसे मिलने की जिद्द ये दिल करने लगा 
 तेरी बाहों में दिल को आराम मिला है

मेरी चाहत को इक नाम मिला है 
तेरी नजरों का मुझे पैगाम मिला है 
तूने दिल मेरे नाम कर दिया 
मेरे जीने के लिए एक सिला मिला है








No comments:

Post a Comment