Friday, 22 May 2026

दिल का रिश्ता तुझस*****

दिल का रिश्ता तुझसे
सदियों से है पुराना 
तू मेरे दिल से अनजान है 
दिल मेरा नहीं तुझसे अंजाना
दिल का रिश्ता तुझे 
सदियों से है पुराना

मिलते रहें हैं ऐसे ही हम 
जैसे बादल और पानी 
नहीं बदली है ना बदलेगी 
अपनी प्रेम कहानी 
दिल ने पुकारा है जब भी मुझे 
आया हूं मैं आता रहूंगा 
अपनी प्रेम कहानी 
सुनाई है सुनाता रहूंगा 
हर जन्म में मेरे साथी 
मुश्किल से तूने पहचाना 

दिल का रिश्ता तुझसे
सदियों से है पुराना 
तू मेरे दिल से अनजान है 
दिल मेरा नहीं तुझसे अंजाना
दिल का रिश्ता तुझे 
सदियों से है पुराना

किस्मत ये कैसा खेल दिखाती
कभी बिछड़ते है कभी मिलाती
सदियां बीती यही सब है होता
कभी पतझड़ कभी सावन दिखाती
जाने कितनी ऋतुए  बदली 
जाने कितने तन हमने बदले 
यह तो बना बस एक बहाना

दिल का रिश्ता तुझसे
सदियों से है पुराना 
तू मेरे दिल से अनजान है 
दिल मेरा नहीं तुझसे अंजाना
दिल का रिश्ता तुझे 
सदियों से है पुराना







No comments:

Post a Comment