Tuesday, 19 May 2026

सीने में धड़कता दिल है दिल में धड़कन है

सीने में धड़कता दिल है 
दिल में धड़कन है
हर धड़कन ले रही तेरा नाम है 
दिल को तेरा इंतजार रहता है 
अब ये समझ में आ गया 
शायद मोहब्बत इसी का नाम है 

ये आग कैसी दिल में लगी है 
यह मत कहना कि दिल्लगी है
देख ले पास ज़रा आके 
जलने लगी है अब सांसे
कैसा यह नशा है कैसी ये आग है
शायद मोहब्बत इसी का नाम है

सीने में धड़कता दिल है 
दिल में धड़कन है
हर धड़कन ले रही तेरा नाम है

तेरी नजरे, करती इशारा, पास मुझको बुलाती है 
धड़कती धड़कने, मेरे दिल की, चाहत तेरी बताती है
डरने लगी हो पास आने से 
बाज तू नहीं आएगा सताने से 
तू मेराआशिक है बदनाम है 
शायद मोहब्बत इसी का नाम है 

सीने में धड़कता दिल है 
दिल में धड़कन है
हर धड़कन ले रही तेरा नाम है

तेरी चाहत ने, मेरे दिल को, अपना घर बना दिया 
नजरों ने नजरों को पैगाम दे दिया 
हमने भी तुझको अपना बना लिया 
खामोशी ही अब कुछ कहेगी 
हम तो डरे सहमे चुपचाप है 
शायद मोहब्बत इसी का नाम है

सीने में धड़कता दिल है 
दिल में धड़कन है
हर धड़कन ले रही तेरा नाम है


No comments:

Post a Comment