Wednesday, 27 May 2026

ये नशा मोहब्बत का नशा

ये नशा मोहब्बत का नशा
प्यार में जीने मरने का नशा है 
इश्क की चाहत का नशा 
सनम यह तेरी वफा का नशा है 
नशीली आंखें नशे में यौवन 
नशीला ये समा 
तूने मोहब्बत भरी नजरों से जो देखा 
तेरी दीवानी चाहत का नशा है


लड़खड़ाते हुए इन कदमों को, सनम तेरा सहारा मिला है
तूने जो थामा बाहों में अपनी 
हमको किनारा मिला है 
तूने जो हम पर किया है 
ये उस एहसान का नशा है 

ये नशा मोहब्बत का नशा
प्यार में जीने मरने का नशा है 
इश्क की चाहत का नशा 
सनम यह तेरी वफा का नशा है 

उम्र भर,साथ निभाना, इतना वादा तू और कर ले 
तेरी मोहब्बत में, खुद को मिटा देंगे, इतना एक बार तू कर ले 
यह मोहब्बत, तेरे वादे और मेरे ऐतबार का नशा है 

ये नशा मोहब्बत का नशा
प्यार में जीने मरने का नशा है 
इश्क की चाहत का नशा 
सनम यह तेरी वफा का नशा है 

बड़ी टेडी है, जिंदगी की राहें, हम पकड़े तेरी बाहें, चल पड़े हैं इन राहों में, हमें तू संभालना 
ना छोड़ देना 
तू साथ-साथ है तू मेरे पास है ये इस एहसास का नशा है

ये नशा मोहब्बत का नशा
प्यार में जीने मरने का नशा है 
इश्क की चाहत का नशा 
सनम यह तेरी वफा का नशा है 




No comments:

Post a Comment