Tuesday, 19 May 2026

ना चांदी ना सोना ना हीरा चाहिए*****

ना चांदी ना सोना ना हीरा चाहिए 
तुझसे अलग होकर यह सांसे भी ना चाहिए 
तेरे सिवा इस जहां से कुछ भी ना चाहिए 
दीवानी हूं मैं तेरी  तेरे जैसा इक दीवाना चाहिए

तू अगर मिल जाएं किस्मत ये चमक जाए
 तू अगर रूठ जाए यह जहां छूट जाए 
एक बार कहूं सौ बार कहूं 
बार-बार कहूं हजार बार कहूं 
मुझे तू और केवल तू ही अपना चाहिए 

ना चांदी ना सोना ना हीरा चाहिए 
तुझसे अलग होकर यह सांसे भी ना चाहिए 
तेरे सिवा इस जहां से कुछ भी ना चाहिए 
दीवानी हूं मैं तेरी  तेरे जैसा इक दीवाना चाहिए

तेरी बाहों में हो जाए जिंदगी की शाम 
तेरे हाथों में रहूं बनके छलकता इश्क का जाम 
मेरी हर सुबह हो तेरी राहों में 
तेरी बाहों में हो मेरी हर शाम 
मुझे जीने के लिए तेरा सहारा चाहिए

ना चांदी ना सोना ना हीरा चाहिए 
तुझसे अलग होकर यह सांसे भी ना चाहिए 
तेरे सिवा इस जहां से कुछ भी ना चाहिए 
दीवानी हूं मैं तेरी  तेरे जैसा इक दीवाना चाहिए

कर दे मुझ पर करम बन जा मेरा हमसफर 
तेरी मोहब्बत में छोडूंगी ना कोई कसर
मिट जाऊंगी मैं इश्क की राहों में 
मुझ पर मर मिटने वाला इक दिल चाहिए

ना चांदी ना सोना ना हीरा चाहिए 
तुझसे अलग होकर यह सांसे भी ना चाहिए 
तेरे सिवा इस जहां से कुछ भी ना चाहिए 
दीवानी हूं मैं तेरी  तेरे जैसा इक दीवाना चाहिए

No comments:

Post a Comment