Monday, 18 May 2026

इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है

इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है
बेदर्द बडा ये इश्क है
हर घड़ी तुझको पाने की चाहत है 
 बाहों में तेरी रहने की चाहत है 
तुझे अपना बनाने की हसरत है सनम
इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है

तू अपना ना बना कोई बात नहीं 
 दूर अपने से कर दे कोई बात नहीं 
हम यह समझेंगे कि दिन नहीं निकला 
बड़ी लंबी हमारी तन्हाइयों की रात है 
मेरे संग सनम तेरी यादों की बारात है

इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है
बेदर्द बडा ये इश्क है

जब तक जान जिस में है मेरे 
जिंदा रहेगी तेरीआरजू मेरे दिल में 
तुझे कैसे भुला दूं अपनी तन्हाई में 
कैसे भूल जाऊं मैं महफिल में सनम

इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है
बेदर्द बडा ये इश्क है

मेरी नजरों को तेरा ही इंतजार है 
 आखरी सांस तक मैं कहूंगी प्यार है
 याद तेरी हरदम दिल में रहेंगी
भूलना मत तू कि मेरा दिलदार है

इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है
बेदर्द बडा ये इश्क है

जिंदा हूं तेरी चाहत का सहारा मुझे मिला 
नहीं शिकवा कोई क्या मिला क्या ना
 मिला
दिल कीधड़कनों में तेरा ही नाम है 
मेरी किस्मत है तू मिला या ना मिला

इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है
बेदर्द बडा ये इश्क है
हर घड़ी तुझको पाने की चाहत है 
 बाहों में तेरी रहने की चाहत है 
तुझे अपना बनाने की हसरत है सनम
इश्क है इश्क है हमको सनम तुझसे इश्क है










No comments:

Post a Comment