मुझे तेरा साथ जो ना मिला
ये दुनिया मेरे किस काम की
गम हो या खुशी हो बेवजह ही है
कोई खुशी मेरे किस काम की
मैं तन्हा जी नहीं पाऊंगा
तेरे बिना दुनिया में
मैं कैसे रह पाऊंगा
मुझे मेरा पहला प्यार तू दे दे
मेरा खोया संसार मुझे दे दे
मुझे तेरे बिना जीना नहीं आया
कोई मौसम तेरे बिना नहीं भाया
पीछे मुड़ मुड़ कर मैंने देखा
तू मुझे कहीं नजर नहींआया
बिन तेरी दुनिया में चंद कदम
मैं अकेला चल ना पाऊंगा
मुझे तेरा साथ जो ना मिला
मुझको तेरा सहारा ना मिला
उपवन तो है उसमें फूल ना खिला
तू बाहर मेरे किस काम की
ये दुनिया मेरे किस काम की
मैं तन्हा जी नहीं पाऊंगा
तेरे बिना दुनिया में
मैं ना रह पाऊंगा
तुझे मेरी मोहब्बत की कसम,
इस जन्म में साथ रहना सनम
पूरे करना अपने वह वादे
पूरी करना वह अपनी कसम
जुदा मुझे अपने से ना करना सनम।
तेरा मेरा साथ सिर्फ इस जनम का नहीं,
हर जन्म से तेरे साथ साथ थे हम।
तेरे लिए मैं दो जहां भी ठुकराऊंगा
मुझे तेरा साथ जो ना मिला
ये दुनिया मेरे किस काम की
मैं तन्हा जी नहीं पाऊंगा
तेरे बिना दुनिया में
मैं रह ना पाऊंगा
तेरी खुशी के लिए मर मर के जिऊंगा
तेरी राहों में फिर ना आऊंगा।
मैं तेरे बिना जी ना पाऊंगा,
मुझे मेरा पहला प्यार तू दे दे,
मुझे मेरा संसार तू दे दे।
कैसा होगा हंसीन वो नजारा
इस आसमान के नीचे हम मिलेंगे
इस छोर से उस छोर तक
साथ-साथ जब हम चलेंगे
ये रहे फूलों से भर जाएगी
मेरी किस्मत संवर जाएगी
मेरा सनम साथ होगा
कैसा वो सुनहरे पल होगा
सनम जब बाहों मे तुझे मैं पाऊंगा
मुझे तेरा साथ जो ना मिला
ये दुनिया मेरे किस काम की
मैं तन्हा जी नहीं पाऊंगा
तेरे बिना दुनिया में
मैं ना रह पाऊंगा
No comments:
Post a Comment