बेदर्दी बडा मेरा बालमा
मो पे तरस जरा नहीं खाए
घर का काम बाहर का काम सब मो से करवाएं
बैठा बैठा चरपहिया पर बड़े मजे से खाए
बेदर्दी बाद मेरा बालमा
मो पे तरस जरा नहीं खाए
रोज रोज मो से साला करे लडाई
कमा के ना कभी लाया एक भी पाई
मुआ मो से प्रधान की चाकरी करवाये
बेदर्दी बडा मेरा बालमा
मो पे तरस जरा नहीं खाए
शाम सवेरे मो से हुक्का भरवाये
मो से हुक्का भरवाये, हुक्का सुलग वाये
बैठे-बैठे खटिया पर टंगड़ी उसकी टूटे
अपनी टंगड़ी वो मुझे दबवाये
बेदर्दी बाद मेरा बालमा
मो पे तरस जरा नहीं खाए
रात को हुआ मो से पहले
बिस्तर पर आ जाए
बिस्तर की झाड़ पोछ मो से करवाये
मुआ बिस्तर पर पड कर सो जाए
बेदर्दी बडा मेरा बालमा
मो पे तरस जरा नहीं खाए
भैंसिया का दूध में काडू
मुआ वो कच्चा ही पी जाए
रात भर मूआ की खटिया हाले
खटिया को उड़न खटोला बनाए
बेदर्दी बडा मेरा बालमा
मो पे तरस जरा नहीं खाए
No comments:
Post a Comment