Friday, 17 April 2026

यह मेरी शौख जवानी की अदाएं हैं

यह मेरी शौख जवानी की अदाएं हैं 
दिल संभाल कर रखना 
चोरी ना हो जाए 
हाथों में थाम के रखना 

पहले तो मेरे दीवाने
करते हैं प्यार मुझे 
तेरी खामोशी से उसमें 
देते हैं दिल नजराना मुझे 
मैं तो महबूबा हूं चाहे जिसकी बनू 
मुझको यह परवा कहां
वह दीवानी बन  मेरी गलियों में घूमते हैं 
मेरे घर की चौखट को यह समझ झूमते हैं 
दिल गया तो गया  होश भी वो गवाऐ हैं
यह मेरी शौख जवानी की अदाएं हैं

उनकी मोहब्बत का मुझको भी एहसास है 
हर दिल अजीज है मुझे हर दिल मेरे पास है 
कोई गमगीन नहीं ना कोई उदास है 
देखो तो सब  होश में आए हैं 
ये  मेरी शौख जवानी की अदाएं हैं

बातों की बात नहीं सच्चे यह अफसाने हैं 
सब की बाहों में मैं हूं सब मेरे दीवाने हैं
सब ने बसा रखा है  मुझे अपने दिल में 
मैं भी हूं बड़ी मुश्किल में 
किसको मैं प्यार करूं किसका एतबार करूं 
यहां दीवानी है दीवानी आये है

यह मेरी शौख जवानी की अदाऐ है

No comments:

Post a Comment