Sunday, 19 April 2026

​तू मेरा राजा मैं तेरी रानी

तू मेरा राजा मैं तेरी रानी

​तू मेरा राजा, मैं तेरी रानी,

तू जाँबाज़ मर्द, मैं तेरी दीवानी।

बन जा मेरा चितचोर,

दे दे अपनी मुझको निशानी,

तू मेरा राजा, मैं तेरी रानी।

​रहती हूँ मैं प्रेम नगर में,

रोज़ तू मिलता मुझको डगर में।

कभी न करता कोई छेड़खानी,

तू मेरा राजा, मैं तेरी रानी,

कई जन्मों की पहचान पुरानी।

No comments:

Post a Comment