Saturday, 18 April 2026

मैं हूं सब से हसीन हसीना

सोई सोई रातों में इन तन्हाइयों में 
मैंआई हूं सोती हुई रातों को जगाने 
तन्हाइयों में महफिल सजाने
कोई उदास रहे क्यू
मैं जब उसके पास हूं 
होंगी खुशियां और खिलखिलाहट
होगी जब मेरे आने की आहट 
उदासियों का क्या काम है 
काफी सिर्फ मेरा नाम है 
हर कोई नाचेगा गाएगा 
बहेगा सबका पसीना 
मैं हूं सब से हसीन हसीना

रात भर महफिल में हंसना गाना होगा हर कोई मेरे थिरकते मटकते 
ठुमको का दीवाना होगा
आना तो मुश्किल नहीं था 
जाना मुश्किल होगा
इस रंगीली शाम में 
सबका दिल है फिसला
मैं हूं सबसे हसीन हसीना

खुशियां सब की दीवानी है 
दीवानी खुशियां है सबकी 
यह हसीन महफिल 
किसी एक नहीं 
ये महफिल है सबकी 
सब रंग जमाएंगे 
झूमेंगे नाचेंगे गाएंगे 
ऐसा जश्न तमाशा होगा 
जिससे कोई भूल कभी ना 
मैं हूं सबसे हसीन हसीना

No comments:

Post a Comment