इस महफिल में टूटा मेरा दिल है
टूटे हुए दिल को कैसे जोडू मैं
क्या जुड़ पाएगा मेरा टूटा ये दिल
यह सभी अनजाने हैं सब सबको जाने हैं
हम किसको अपना कहे ये दिल की उलझन है
यहां मैं एक खिलौना हूं जिसका मन आए खेले
महफिल में गाना दिल से खेले या दिल तोड़े
यहां हाथ तो बहुत हैं जो तोड़ते हैं दिल
इस महफिल में टूटा मेरादिल
टूटे दिल को मैं जोडू कैसे
क्या जूड पाएगा मेरा टूटा ये दिल
यहां हर तरफ है खुशियां
सब खुशियां बांट रहे
एक दूजे के बीच की
दूरिया पाट रहे
पर यहां कुछ मजबूरी है
क्यों बीच में दूरी है
हम तनहा ही है
हम तनहा तो नहीं थे
हालात ने पैदा की ये मुश्किल
दौलत की महफिल है मेरा कांच था ये दिल
इस महफिल में टूटा मेरा ये दिल
जब वक्त ने समझाया
तब समझ में मेरी आया
यहां दिल छोटा है
दौलत बहुत बड़ी है
बस एक उलझन है
रोशन बड़ी महफिल है तन्हा है ये दिल
इस महफिल में टूटा मेरा ये दिल
हर चेहरे पर चेहरा है हर चेहरा एक मुखौटा है,
जो अपना था कल तक,वो मेरा सुनहरा सपना है
इस महफिल की शान है अब टूटा हुआ मेरा कांच का ये दिल इस महफिल में टूटा मेरा ये दिल
No comments:
Post a Comment