Monday, 13 April 2026

कर ले मुझसे, मुझसे करले सौदा प्यार का(adhura)

कर ले मुझसे, मुझसे करले 
सौदा प्यार का
प्यार मिलना मुश्किल है 
सच्चे दिलदार का
होता है प्यार का व्यापार
मुफ्त में कहाँ मिलता है प्यार
होता है सौदा एक प्यार में
कर ले मुझसे, मुझसे करले 
सौदा प्यार का
प्यार मिलना मुश्किल है 
सच्चे दिलदार का

 खरीद ले  दिल दिलदार का
मैं हूं तैयार बिकता है प्यार 
कर ले एतवार
कर ले सौदा एक बार
होता है सौदा प्यार का
 कर ले मुझसे, मुझसे करले 
सौदा प्यार का
कर ले मुझसे, मुझसे करले 
सौदा प्यार का
प्यार मिलना मुश्किल है 
सच्चे दिलदार का

हसीन जुल्फों का साया मिलता है 
गली गली में दिलदार मिलता है 
दिल से दिल का है जो रिश्ता
कहां  हुस्न की गलियों में मिलता है
यहां तो बस मजबूरी है 
प्यार का सौदा सौदा व्यापार का
मिलता किसी को नहीं इन गलियों में 
होता है सौदा प्यार का 

कर ले मुझसे, मुझसे करले 
सौदा प्यार का
प्यार मिलना मुश्किल है 
सच्चे दिलदार का

दौलत के बदले में दिल की चाहत 
मिलती है दिल को घड़ी भर की राहत 
प्यार को तुम क्या खरीदोगे  
 तेरी दौलत से है तेरी शोहरत
प्यार होता है  दिल की बदौलत 
झूठा अगर कोई प्यार चाहिए 
तो इन गलियों में जरूर आइए
मेरा मशवरा है दामन बचाइए 
दहकती  है आग यहां खुद को बचाइए
सौदा हमें प्यार का मंजूर है 
प्यार भरा दिल अभी बहुत दूर है
मेरे मेहरबान एतबार मेरा कर ले 
कर ले मुझसे, मुझसे करले 
सौदा प्यार का

कर ले मुझसे, मुझसे करले 
सौदा प्यार का
प्यार मिलना मुश्किल है 
सच्चे दिलदार का

No comments:

Post a Comment