Thursday, 23 April 2026

तूने बदनाम कर दिया,


लेकर मेरा नाम

दिल में बसा के मेरी सूरत,

सबके सामने करके इकरार,

तूने किया है मुझसे प्यार,

तूने बदनाम कर दिया,

तूने बदनाम कर दिया।

​मैं सीधी-साधी छोरी,

तू करके दिल चोरी,

साहूकार बन गया,

तूने बदनाम कर दिया।


बड़ा मुश्किल मेरा गलियों में 

निकलना हो गया,

दुनिया में मेरा 

बड़ा मुश्किल जीना हो गया।

मुझको पहचानते हैं

 अब सभी लोग,

तूने लगाया मुझे  प्यार का रोग,

तू तो सैंया बेचारा हो गया।


​मैं सीधी-साधी छोरी,

तू करके दिल चोरी,

साहूकार बन गया,

तूने बदनाम कर दिया


सैंया तू जालिम बड़ा हो गया,

तू तो सीधा था, तू आवारा हो गया।

लगता है तू कुंवारा ही हमारा हो गया,

न जाने कब से हमारा हो गया।

​छोटी सी बात का फसाना कर दिया,

तूने पूरे शहर में बदनाम कर दिया।


​मैं सीधी-साधी छोरी,

तू करके दिल चोरी,

साहूकार बन गया,

तूने बदनाम कर दिया


लेकर मेरा नाम

दिल में बसा के मेरी सूरत,

सबके सामने करके इकरार,

तूने किया है मुझसे प्यार,

तूने बदनाम कर दिया,

No comments:

Post a Comment