मेरी दीवानगी तेरे लिए
बढ़ने लगी है
आहिस्ता आहिस्ता
दिल में तेरी सूरत
उभरने लगी है
आहिस्ता आहिस्ता
पहले तो ऐसा कभी
हुआ ना था
पहले तो ऐसा नशा
दिल पर कभी
छाया ना था
तेरा ख्याल भी भूल से
दिल में आया ना था
एक बेखुदी खुद पर
छाने लगी है
आहिस्ता आहिस्ता
मेरी बाहों ने तुझे पुकारा
पहली बार
मुझे हो गया है प्यार
पहली बार
तेरी भोली सूरत पे किया एतबार
पहली बार
मैंने सजाई अपनी दुनिया
पहली बार
तेरे प्यार में दिल होने लगा बेकरार
आहिस्ता आहिस्ता
मेरी दीवानगी तेरे लिए
बढ़ने लगी है
आहिस्ता आहिस्ता
दिल में तेरी सूरत
उभरने लगी है
आहिस्ता आहिस्ता
मेरी आंखों की चमक बढ़ गई
तेरे मिलने के बाद
यह दुनिया मुझे अपनी सी लगने लगी
तेरे मिलने के बाद
यह दिल मेरा प्यार में धड़कने लगा
तेरे मिलने के बाद
दिल की हसरते बेपनाह बढ़ने लगी
तेरे मिलनेके बाद
प्यार का नशा हमें होने लगा
आहिस्ता आहिस्ता
मेरी दीवानगी तेरे लिए
बढ़ने लगी है
आहिस्ता आहिस्ता
दिल में तेरी सूरत
उभरने लगी है
आहिस्ता आहिस्ता
No comments:
Post a Comment