मैं दे दूँगी दिल किसी और को,
तू देखता रह जाएगा।
मैं बन जाऊँगी किसी और की,
तू कुंवारा ही रह जाएगा।
अब तक तूने मेरी एक न मानी,
तेरी जवानी हो गई है पानी
तूने कद्र मेरी ना जानी
मैं तुझे चाहूं देखूं बार-बार
तू है अनाड़ी ना समझे प्यार
तेरे चक्कर में मैं नहीं आऊँगी,
तू आवारा बन जाएगा।
आखरी मौका है अब भी समझ ले,
आशिक मेरा बन जा तू खुद को बदल ले।
तेरा सारा खर्च मैं उठाऊँगी,
जो तू मेरा दूल्हा बन जाएगा।
क्यों तू करता है आना-कानी,
बेकार जा रही है तेरी जवानी।
कर ले भरोसा बना ले मुझे रानी,
देख तेरा घर बस जाएगा,
वरना कुंवारा ही मर जाएगा!
दिल है बेचारा ये तुझको ही चाहे,
इस नादान को कौन समझाए
मैं तेरे पास आऊ तू मुझसे दूर जाए,
चक्कर है क्या ये मेरी समझ ना आए।
क्या मेरी प्रेम कहानी का,
यही 'The End' हो जाएगा?
तू कुंवारा ही मर जाएगा!
No comments:
Post a Comment