चाहत के इन अफसानों में
महफिल के इन दीवानों में
सबके अरमानों में
आज की रात होंगे
बस तू और मैं
ये जो सजी है महफिल
इतनी हंसी यह महफिल
इस महफिल को जिसकी जरूरत है
वो मेहमान है बस तू और मैं
हर तरफ होंगे हमारे ही फ़साने
सबके होंठ गाएंगे हमारे ही तराने
मिलने के ढूँढेंगे बहाने लेकर प्यार की चाहत
मेरा दीवाना है तू
तेरी दीवानी हूँ मैं
उनको नहीं मिलेगी राहत
ढूंढेंगे वो प्यार की चाहत
सबकी नज़रों में होंगे
बस तू और मैं
चाहत के इन अफसानों में
महफिल के इन दीवानों में
सबके अरमानों में
आज की रात होंगे
बस तू और मैं
रौनक़ें छाई हैं महफ़िल में
जल रही है शमाऐ
परवाने भी इधर-उधर मंडराते हैं
उनको जला रही है शमाऐ
फिर भी महफ़िल अधूरी है
तेरे और मेरे बिना
सबको दीवाना बना देगी
मेरे हूस्न की अदाएं
आज की रात अपनी है
बाहों में लेकर बाहे
इस महफिल को सजाएंगे
बस तू और मैं
ये जो सजी है महफिल
इतनी हंसी यह महफिल
इस महफिल को जिसकी जरूरत है
वो मेहमान है बस तू और मैं
No comments:
Post a Comment