आंखों को इंतजार था
जिस हंसी दिलदार का
मिल गया वह प्यार
हम भी थे बेकरार
वो भी थे बेकरार
प्यार में दिल मिला
प्यार में दिल गया
एक मोड़ पर मिला मेरा हमसफर
सच कहता हूं देख कर
हो गया प्यार मुझे प्यार
रोज करता हूं अब
उस मोड पर
खड़े रहकर इंतजार
एक दिन वो पास आए
थोड़ा सा मुस्कुराए
हिम्मत हमें भी आई हम भी करीब आए
उसने कहा रोज मिलते हो
यहां खड़े रहकर करते हो क्या?
दिल ने बेखुदी में कह दिया
बस तेरा इंतजार
मुस्कुरा भर वो दिये
उसने कुछ ना कहा
सोचते हम रह गए
क्या हुआ क्यों हुआ
खड़े रहकर इंतजार उसका
आज भी है कल भी था
आंखों को इंतजार था
जिस हंसी दिलदार का
मिल गया वह प्यार
हम भी थे बेकरार
वो भी थे बेकरार
फिर दोबारामिले
हुए थोड़े शिकवे गिले
कुछ उसने कहा हमने सुना
कुछ हमने कहा उसने सुना
कुछ कदम तक साथ हम चले
बढ़ने लगे सिलसिले
और हो गया उसे दिलरुबा से
प्यार इस दिल का
हम करने लगे उसे बेकरार
उस पर भी था इश्क का नशा सवार
इश्क का नशा हम पर भी हुआ
रोज मिलने लगे दिल खिलने लगे
एक चिंगारी सी तन मन में लग गई थी
के
एक दिन वह जब मेरी बाहों में थे
मैंने पूछी लिया उनका फसला
उनके दिल का
बस यही कहा
है जो फैसला तेरे दिल का
आंखों को इंतजार था
जिस हंसी दिलदार का
मिल गया वह प्यार
हम भी थे बेकरार
वो भी थे बेकरार
आंखों को इंतजार था
जिस हंसी दिलदार का
मिल गया वह प्यार
हम भी थे बेकरार
वो भी थे बेकरार
अब नशा प्यार का परवान चढ़ने लगा
दिल मचलने लगा और सवरने लगा
बेखुदी बढ़ गई दिल पर जादू हुआ
प्यार हम प्यार हमको हुआ प्यार उसने किया
वह मेरे दिल में बस गए इस तरह
खुशबू होती है जैसे फूलों में वासी
अफसाना से प्यार होता नहीं
दिल के अरमानों में प्यार बसता है
कोई झुका दे प्यार को
किसका जोर प्यार पे चलता है
फिर उतरता कहां है यह नशा
आंखों को इंतजार था
जिस हंसी दिलदार का
मिल गया वह प्यार
हम भी थे बेकरार
वो भी थे बेकरार
प्यार ही प्यार इस दिल में रहा
एक इबादतप्यार बन गय
एक हमसफ़र अनजान सा
मेरे जीवन हमसफर बन गया
हर कदम साथ है हर पल साथ है
अब यह दिल तन्हा नहीं
इस दिल में बस ख्वाब है
ख्वाब है उसको अपने की चाहत का
प्यार के सपने सजाने की चाहत का
उसे अपना बनाने की आरजू है
उसके सपने सजाने की चाहत का
आंखों को इंतजार था
जिस हंसी दिलदार का
मिल गया वह प्यार
हम भी थे बेकरार
वो भी थे बेकरार
No comments:
Post a Comment