जाने उसको कैसा यह शौक हो गया जाने उसको कैसा यह शौक हो गया
मासूम बड़ा था मेरा सनम कातिल हो गया
उसकी हसीन अदाओं का मैं दीवाना हो गया दीवाना हो गया
वो शमा बन गई मैं परवाना बन गया
मेरे सनम की अदाओ ने ऐसा जादू था किया
उसकी नजर से पीकर शराबी बन गया
जाने उसको कैसा यह शौक हो गया जाने उसको कैसा यह शौक हो गया
मासूम बड़ा था मेरा सनम कातिल हो गया
भोली सी सूरत ने धोखा मुझको दे दिया
अनजाने में मैंने भी उसे मौका दे दिया
दर्द एक जाना पहचाना उससे ले लिया उस बेदर्द ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया
सबकी नजरों में मैं अनजाना बन गया
उसकी नजरों से पीके मैं शराबी बन गया
जाने उसको कैसा यह शौक हो गया जाने उसको कैसा यह शौक हो गया
मासूम बड़ा था मेरा सनम कातिल हो गया
छोटी सी गलती थी भारी पड़ गई
गलती से नजरों से नजरे लड़ गई
हाथ से मेरे फिसल गया दिल हाथ से मेरे फिसल गया दिल
लड़ा के नैन उससे हो गई मुश्किल
देखते ही देखते वो कातिल बन गया
जाने उसको कैसा यह शौक हो गया
जाने उसको कैसा यह शौक हो गया जाने उसको कैसा यह शौक हो गया
मासूम बड़ा था मेरा सनम कातिल हो गया
उसकी नशीली अदाओं का पैमाना बन गया
बिन बोतल और प्याले के पीने वाला बन गया
उसकी हसीन जवानी की बात क्या करे
वह चलता फिरता मेरा मयखाना बन गया
जाने उसको कैसा यह शौक हो गया जाने उसको कैसा यह शौक हो गया
मासूम बड़ा था मेरा सनम कातिल हो गया
वो सितमगर है ऐसा जो सितम करता है
वो मुझको चाहता है और मुझ पर मरता है
जख्म भी देता है दवा भी देता है
वह दिल का बड़ा अच्छा है हमदर्दी रखता है
उसकीअनोखी अदा है इतनी कातिल है
जिन्हें देखकर में ठंडी ठंडी आहे भरता हूं
मेरा कातिल ही मेरा मसीहा बन गया
जाने उसको कैसा यह शौक हो गया जाने उसको कैसा यह शौक हो गया
मासूम बड़ा था मेरा सनम कातिल हो गया
No comments:
Post a Comment