Thursday, 12 February 2026

राजकुमार

​ [SPOKEN WORLD] 

[VERSE 1]

कल्पना के व्योम में उड़ना मुझको आता था......... 

उच्च महत्वाकांक्षाओ से मेरा सच्चा नाता था।

[VERSE 2]

बचपन में खेला नोटों से पेड़ो पर उन्हें सजाता था,

निंद्रामग्न हो रातो को परी लोक मैं जाता था।

कल्पना के व्योम में उड़ना मुझको आता था.........

[VERSE 2]

दादा,दादी की कहानियो में,

मै राजकमार बन जाता था,

उत्पाती राक्षसो को अपनी

तलवार से मार गिराता था।

कल्पना के व्योम में उड़ना मुझको आता था.........

 उच्च महत्वाकांक्षाओ से मेरा सच्चा नाता था।

[VERSE 2]

जब फूलो पर मंडराती थी तितली ,

और मुझे ललचाती थी,

उन्हें पकड़ने की इच्छा से मीलो दौड़ लगाता था।

कल्पना के व्योम में उड़ना मुझको आता था.........

उच्च महत्वाकांक्षाओ से मेरा सच्चा नाता था........

[VERSE 2]

उत्साह उमंगो का साथ न छोड़ा,

जीवन के पथ पर भी दौड़ा,

घोर निराशा भी मिलती थी,

फिर भी न घबराता था ।

कल्पना के व्योम में उड़ना मुझको आता था.........

उच्च महत्वाकांक्षाओ से मेरा सच्चा नाता था।

[VERSE 2]

अभिलाषा थी मात्र विजय की हार से भी ना मानी हार.........

हार को माला पुष्पो की समझा

अपना गला सजाता था।

कल्पना के व्योम में उड़ना मुझको आता था................

[VERSE 2] 

मेरे कदमो का अभिनंदन कालचक्र ने आज किया,

अपने कालचक्र पर मैने राज कुमार सा राज किया।

[QUTEO]

कल्पना के व्योम में उड़ना मुझको आता था.........

उच्च महत्वाकांक्षाओ से मेरा सच्चा नाता था।

🎬 Prompt 1 (Cinematic Journey)

A young Indian boy dreaming under open skies, childhood memories, chasing butterflies, grandparents stories, fantasy prince fighting monsters, life struggles, finally standing on mountain peak at sunrise. Emotional cinematic style, soft light, slow motion, ultra realistic, 16:9.

🎬 Prompt 2 (Spoken Word Minimal)

Single Indian male silhouette walking through dreamlike scenes: playground, clouds, castles, butterflies. Falling and rising journey, dark to light transition, kalchakra behind. Moody artistic cinematic, slow camera, emotional, 16:9.

🎬 Prompt 3 (Fantasy Motivation)

Child flying in imagination, magical forests, fairy world, warrior prince vs shadow demons, butterfly chase, running through rain, final victory pose with glowing time wheel. Epic emotional fantasy realism, cinematic light, 16:9.

No comments:

Post a Comment