[Intro: Haunting Sitar alap with distant rain and thunder sounds]
[Chorus: Emotional & Slow]
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
[Verse 1: Low-pitched, Melancholic]
छूट गई मोरी सखियां सारी
राह तकते बीती रैना सारी
सूख गया नैनो का पानी
कुछ तो आस बंधाना...
मेघा मेरी अटरिया आना
[Instrumental Break: Soulful Sarangi Solo]
[Verse 2]
प्यासी धरती, प्यासे नैना,
बाट जोहते बीते रैना,
टूट गए हैं आस के मोती
सुखद स्वप्न दिखलाना...
मेघा मेरी अटरिया आना
[Chorus: Slightly Intense]
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
[Verse 3: Deep Emotion]
अंगारे सी तपती धरती,
पिया बिन मैं हर पल मरती,
शीतल अपनी बूंदे बरसा कर
अगन मेरी मिटाना...
[Bridge: High-pitched Alap, Building Intensity]
बिन सजना बैरन ये रातें
मोहे सपने सजना के आते
हर रात नींद से उठाते
आग तन मन में लगाते...
[Verse 4: Soft & Breathu]
सपनों में साजन के खोई
बिन आंसू के आंखें रोई
क्यों लगती सुखद दुख की पीड़ा
टूटत तार बजत है वीणा...
[Outro: Climax with Vocal Alap]
तू प्रेम मल्हार सुनाना...
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़...
[Fading Sitar solo, rain sounds dying out]
[End]
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
छूट गई मोरी सखियां सारी
राह तकते बीती रैना सारी
सूख गया नैनो का पानी
कुछ तो आस बंधाना
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
प्यासी धरती, प्यासे नैना,
बाट जोहते बीते रैना,
टूट गए हैं आस के मोती
सुखद स्वप्न दिखलाना
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
अंगारे सी तपती धरती,
पिया बिन मैं हर पल मरती,
शीतल अपनी बूंदे बरसा कर
अगन मेरी मिटाना
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
बिन सजना बैरन ये रातें
मोहे सपने सजना के आते
हर रात नींद से उठाते
आग तन मन में लगाते
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
सपनों में साजन के खोई
बिन आंसू के आंखें रोई
क्यों लगती सुखद दुख की पीड़ा
टूटत तार बजत है वीणा
तू प्रेम मल्हार सनाना
मेघा मेरी अटरिया आना
मुझे बिरहन का जीवन पतझड़, प्रेम नीर बरसाना
मेघा मेरी अटरिया आना...
No comments:
Post a Comment